रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक को लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, पुलिस ने शांतिभंग में किया पाबंद

गभाना। थाना क्षेत्र के मदनपुर छबीला के एक युवक को लूट की झूठी सूचना देना खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में पाबंद किया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव मदनपुर छबीला निवासी पवन कुमार ने कंट्रोल रूम में खुद के साथ लूट होने की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता पवन का हुर्सेना निवासी सचिन कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर उसने लूट की सूचना दे दी। झूठी सूचना होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे दोनों लोगों को शांतिभंग में पाबंद करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!