रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रिश्ते हुए कलंकित, मामा कर रहा था छह साल की मासूम संग दुष्कर्म

- चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से निर्माणाधीन भवन में ले गया था बच्ची को

लाेधा : थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा -भांजी का पवित्र रिश्ता उस वक्त कलंकित हो गया जब रिश्ते के एक मामा ने छह साल की मासूम भांजी को हवस का शिकार बना डाला । आरोपी मामा बच्ची को घर से चॉकलेट दिलाने के बहाने निर्माणाधीन कॉलोनी के एक भूखंड में ले गया। बच्ची की चीख-पुकार पर आस-पास के लोग पहुंच गए। जिन्होंने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया । घटना के अनुसार थाना गौंडा क्षेत्र की एक महिला बन्नादेवी क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। रविवार शाम महिला के घर उसके रिश्ते का भाई पहुंचा। आरोप है कि बहन की देवरानी की छह साल की मासूूम बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। आरोपी बच्ची को एक निर्मांणाधीन कॉलोनी के भवन में ले गया। जहां उसने बच्ची को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म कर डाला । बच्ची की चीख पर आस-पास के लोग आ पहुंचे। यह देख आरोपी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस के हवाले कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!