मदरसे में मौलाना ने 14 वर्षीय छात्र के साथ किया कुकर्म
अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र मे संचालित मदरसे में पढ़ने गए 14 वर्षीय छात्र के साथ मौलान ने कुकर्म किया। आरोपी ने छात्र को किसी न बताने की धमकी भी दी।
घटना के बाद छात्र के गुमशुम होने पर परिजनों से जब छात्र से पूछा। जिस पर उसने आप बीती सारी घटना को परिजनों को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पीड़ित के पिता ने थाना पहुंचकर आरोपी मौलाना के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अाधार पर पुलिस ने आरोपी मौलान को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया जा रहा है।
रोरावर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला के एक युवक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र में संचालित होने वाले अरबिया मुफ्ता उलूम मदरसे में उनका 14 वर्षीय का बेटा मदरसे में पढ़ने के लिए जाता है। हर दिन की तरह बेटा सोमवार रात को भी मदरसे में गया था। इस दौरान मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना नुमान पुत्र शाकिर अली उसे अपने साथ अकेले कमरे में लेकर गया और फिर उसने बेटे के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद छात्र काफी डरा सहमा हुआ है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।