रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब समेत पकड़ा

गभाना। थाना पुलिस ने एक युवक को सोमना पुल के पास से अवैध देसी शराब के ट्रेटा पैक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि में एसआई हरेंद्र सिंह क्षेत्र में मय फोर्स के शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रहे थे। तभी सोमना पुल के पास से एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सुखवीर निवासी सोमना बताया। तलाशी में उसके पास से देसी शराब के अवैध 28 ट्रेटा पैक बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!