रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रॉयल स्टार न्यूज..

अलीगढ़। थाना विजयगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।              थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव मनिकपुर निवासी 28 वर्षीय कृष्ण मुरारी कुशवाहा पिता पप्पू सिंह के साथ मेहनत मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से किसी काम से विजयगढ़ आया था। जहां से वह गांव लौट रहा था। तभी बाईपास पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल कृष्ण मुरारी को परिजन उपचार को अलीगढ़ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में कृष्ण मुरारी ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक सात भाई बहनों में तीसरे नंबर के थे। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर मौके से फरार हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!