31 मार्च को होगा मां भगवती का विशाल भंडारा
अलीगढ़। दुबे के पड़ाव स्थित जानकीबाई धर्मशाला के सामने नवरात्रि के समापन पर 31 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी मीडिया प्रभारी ललित वाष्र्णेय ने देते हुए बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह भंडारा साल में चैत्र माह के नवरात्रि के समापन पर तथा आश्विन शुक्ल माह में नवरात्रि के दशमी को किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। इस दौरान आयोजन समिति भोला शंकर, मुलख राज ,लक्की सुशील सेठी,खगेन्द्र शर्मा ,आदि मौजूद रहे।