गभाना में मातृ शक्ति ने मनाया होली उत्सव, जमकर झूमी महिलाएं
गभाना। कस्बा के श्री कामेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मातृ शक्ति का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने जमकर गुलाल उड़ाकरव एक दूसरे गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस त्योहार के माध्यम से हम सब आपस के भेदभाव को मिटाकर समाज में एकजुट होकर रहे। होली का यह पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
इस दौरान महिलाओं व किशोरियों ने ‘तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी’, ‘आज बृज में होली है रे रसिया’, ‘आयो नंद गाम से होली खेलन नटवर नंद किशोर’, ‘ रंग बरसें भीगें चुनर वाली’, ‘रंग लेके खेलती, गुलाल लेके खेलती’ जैसे होली के गानों पर जमकर नृत्य किया।
इस मौके पर रेखा सारस्वत, सुमन सारस्वत, नीता सारस्वत, ममता सारस्वत, दिनेश सिंह, साक्षी सारस्वत, बीना शर्मा, सरला शर्मा, रंजना शर्मा, काजल सारस्वत, रूचि राठौर, मृदुला शर्मा, शिक्षा चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, कमलेश चौधरी, निशा सिंह, मधु सिंह, स्वदेश सिंह, प्रीती सिंह, वंदना, राशी सिंह, रूपक चौधरी, कुमकुम गोयल, सीमा सिंह, राजकुमारी, सर्वेश देवी, प्रीती जादौंन, भावना जादौंन, राखी वर्मा आदि मौजूद रही।