रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस किए बरामद

पिसावा। थाना पुलिस ने प्रेमपुर में हुए जानलेवा हमले के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी रोहित राठी के अनुसार प्रेमपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने बुलाकीपुर निवासी योगेश, खैर के रंजीतगढ़ी निवासी मोनू व हरिओम के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमला कर देने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी योगेश व हरिओम को पोस्तिका बंबा की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेष बचे आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!