रोज वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली जन जागरूकता रैली
गभाना। नगर के रोज वैली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” व सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को जन जागरूकता रैली निकाली।
स्कूल से शुरू हुई रैली में बच्चे ‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ’, कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा का है सबका अधिकार, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है आदि नारे लगाते हुए अभिभावकों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। वहीं शिक्षकों ने भी अभिभावकों ने बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने व उन्हें नियमित स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। नगर की विभिन्न मार्गों से भ्रमण के उपरांत स्कूल परिसर में आकर रैली समाप्त हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवकुमार सिंह, राजकुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, गोपाल गोस्वामी, योगेश मित्तल, कोमल चौधरी, पिंकी सिंह, पायल सिंह, साक्षी सिंह, गुंजन, किरण, चंचल, मंजू आदि मौजूद रहे।