रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

गभाना। नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में गुरुवार को वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह का शुभारंभ एसडीएम हीरालाल सैनी व चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि छात्रों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करनी चाहिए। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए नियमित समय निकलना चाहिए, परीक्षा के समय घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत व गुरुजनों का सम्मान करने से छात्रों को सफलता अवश्य मिलती है।

चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि शिक्षा हर मनुष्य के जीवन में अत्यंत ही जरूरी है, क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही अच्छे समाज का निर्माण करता है, तभी देश का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को निरंतर अपने बच्चों के प्रति सचेत रहकर उन्हें शिक्षा ग्रहण कराने के लिए एक अच्छा माहौल बनाए रखने का आह्वान किया।

नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर कक्षा एक से पांच तक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका अनामिका शर्मा ने सभी अतिथियों व अभिभावकों सम्मानित किया। इस मौके पर विमलेश कुमार, प्रेरणा गौड़, अंजू रानी, सुशील कुमार, अनुपम शर्मा, विजय कुमार, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!