रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तांत्रिक ने चेला के साथ मिलकर बच्चा होने की दवा लेने आई महिला के साथ किया दुष्कर्म

इगलास। थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चा होने की दवा लेने आई महिला के साथ तांत्रिक व उसके चेला ने मिलकर दुष्कर्म कर डाला। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला व उसके पति को धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तांत्रित व उसके चेला की तलाश शुरू कर दी है।

मथुरा के राया क्षेत्र से लेने आई थी दवा

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के एक गांव से की महिला की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसे कोई बच्चा पैदा न हुआ। जिस पर एक रिश्तेदार ने महिला के पति को इगलास थाना क्षेत्र के गांव नगला बधिया में तांत्रिक द्वारा बच्चा होने बच्चा होने की दवा देने की जानकारी दी। शुक्रवार को महिला अपने पति व रिश्तेदार के साथ तांत्रिक के पास दवा लेने पहुंची। जहां पर तांत्रिक ने पहले झाड़ फूंक की, फिर उसके बाद पति व रिश्तेदार को बाहर भेज दिया। तांत्रिक ने वहां मौजूद एक चेला के साथ मिलकर कमरे में महिला से जबरन दुष्कर्म कर डाला।

तांत्रिक व चेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

घटना के बाद महिला ने बाहर आकर तांत्रिक की करतूत पति व रिश्तेदार को बताई। जिस पर पति व रिश्तेदार तांत्रिक से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी तांत्रिक व उसके चेला धमकी देने लगे। जिस पर पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी तांत्रिक व उसके चेला के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में नगला बधिया निवासी आरोपी तांत्रिक धर्म व उसके चेला देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!