रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाना पर त्योहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

गभाना। थाना पर आगामी अलविदा जुमा, नवरात्रि, ईद व आंबेडकर जयंती को लेकर शनिवार को इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने सभासदों व सभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में इंस्पेक्टर ने अलविदा जुमा व ईद पर अदा होने वाली नमाज, नवरात्रि व आंबेडकर जयंती पर निकलने वाले जुलूस, झांकियों व रूट की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि त्योहारों को सभी आपसी प्रेम व सौहार्द तरीके से शांतिपूर्ण मनाएं। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना।

इस मौके पर सतपाल सुमन, देववृत सिंह चौहान, सौरभ ठाकुर, हरीश माहेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार माहौर, शमीम खान, विकास कुमार, नदीम खान,इकरार अंसारी, कारी यामीन, कारी उवैस, दीपक रैना, हनुमान आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!