रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शौंच करने गई किशोरी के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव शौंच करने गई किशोरी के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म कर डाला। किशोरी के परिजनों जब आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए भगा दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने रविवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 वर्षीय साली पिछले कुछ दिनों से उसके घर पर रही है। बीती पांच अप्रैल की शाम को पड़ौस में रहने वाली एक महिला उसकी साली को शौंच करने का बहाना बनाकर उसे जंगल की तरफ ले गई। जहां पर पहले से ही मौजूद गांव के एक किशाेर ने उसकी साली के कपड़े फाड़ते हुए दुष्कर्म कर दिया। साली रोते बिलखते हुए घर पर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। जिस पर वह अपने चचेरे भाई के साथ आरोपी के घर पर शिकायत करने पहुंचे तो आरोप है आरोपी के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर डाली। इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर, उसके परिजन व महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!