गभाना क्षेत्र में पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ किया पैदल मार्च, सुरक्षा का दिलाया एहसास
गभाना। आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा एहसास दिलाया।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में पीएसी व पुलिस के जवानों ने कस्बा के लाखा बाजार, कन्होई, सोमना मोड़, कटरा मोड़ समेत विभिन्न गांव में पैदल मार्च कर लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने व आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति से डरने की जरूरत नहीं है। त्योहारों व चुनाव की आड़ में अराजकता फैलाने वालाें लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। इस दौरान एसएसआई केपी सिंह, एसआई बिजेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, हरवीर सिंह, संजीव कुमार, हरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सोनू पंडित आदि मौजूद रहे।