आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने छात्र के सिर को बैंच में मारकर किया घायल
जट्टारी। क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने एक छात्र का सिर बैंच में मारकर उसे घायल कर दिया। मामले में पीड़ित छात्र के परिजनों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ टप्पल थाना में तहरीर दी है।
गांव के हरिशचंद्र ने थाना में दी तहरीर में बताया कि उनके नाती व नातिन गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पड़ते हैं। शनिवार को दोनों बच्चे स्कूल गए थे। उनका आरोप है कि किसी बात को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री शिमला ने नाती विराट उर्फ तेजस्व का सिर पकड़कर बैंच में मार दिया। जिससे नाती घायल हो गया। रोता-बिलखते नाती ने घर पर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। जब वह नाती को स्कूल लेकर पहुंचे। उससे पूर्व ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री ताला लगाकर चली गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।