रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

झूलते तारों की चपेट में आकर गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पिसावा। थाना क्षेत्र के गांव बालनपुर में बिजली के झूलते हुए तारों की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

गांव बालनपुर निवासी किसान जितेंद्र कुमार की गाय सोमवार को खूंटे से खुलकर घर के पास ही पोखर किनारे चली गई। इसी दौरान गाय वहां पर झूलते हुए बिजली के तारों में आकर बुरी तरह से झुलस गई। जब तक वहां मौजूद गाय को छुड़ा पाते, उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उनमें विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार गांव व आस-पास क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। जिससे कई बार हादसे भी हो चुकी है। विभाग के अधिकारियों को अनगिनत बार लिखित व मौखिक शिकायत कर तारों को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक उन्हें ठीक नहीं कराया गया है। शायद वह कुंभकरणीय नींद में सो रहे हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!