रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला से गैंगरेप कर पोर्न साइट पर वीडियो वायरल करने का आरोप

- खैर थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता ने एसएसपी से मदद को लगाई गुहार

अलीगढ़। खैर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने गांव की चार लोगों पर गैंगरेप कर अश्लील वीडियो पोर्न साइड पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। पीड़िता काे जब इलाका पुलिस ने कोई मदद न मिलनी तो उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले में इलाका पुलिस प्लाट के को लेकर रुपयों के लेन-देन का विवाद बता रही है।

खैर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार को एसएसपी संजीव सुमन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी उसे व परिवार को ब्लैकमेल करने लगे। विरोध करने पर अारोपियों ने उसकी वीडियो को सोशल मीडिया व पोर्न वेबसाइट पर वायरल कर दी। जब वह मामले में मदद को थाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की वजाय उसे टरका दिया। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में सीओ खैर राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पीड़िता के पति ने आरोपियों से प्लाट खरीदा था, जिसके रुपयों के लेने-देन को लेकर विवाद सामने आ रहा है। मामले में जांच की जा रही हैं, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!