काली की शोभायात्रा व भव्य झांकियों ने मोहा मन
रॉयल स्टार न्यूज…

गभाना। चैत्र नवरात्र में दुर्गा अष्टमी पर बुधवार को नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर से भव्य झांकियां निकाली गई। जिससे पूरा नगर धार्मिक मय हो गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने मां काली, मां दुर्गा व राधा-कृष्ण के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर व आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में काली का स्वरूप अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए सभी को मंंत्र मुग्ध कर रहा था। शोभायात्रा के नगर में भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते-नाचते हुए चल रहे थे।

जिससे पूरा धार्मिक मय हो गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह के नेतृत्व पुलिसबल पूरी तरह से मुस्तैद रहा। वहीं दुर्गा अष्टमी पर्व को लेकर मातारानी के भक्तों का देवी मंदिरों में अपार सैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने उपवास रखा और मंदिरों में पहुंचकर धूप, दीप, रोली, चंदन, पुष्प, नारियल, गोला प्रसाद आदि चढ़ाकर मां की विधिवत पूजा-अर्चना की और मन्नतेंमांगी। श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं वनवयुवतियों की रही। पूजा-अर्चना व विशेष आरती का आयोजन प्रात: बेला से प्रारंभ होकर देर शाम तक जारी रहा। मंदिर माता के जयकारों वघंटे-घडियालों से गूंजते रहे। ऐसा होने से वहां धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन में बाबा सीताराम दास, बिट्टू शर्मा, प्रवेंद्र सिंह राना, पंकज कौशिक, सुशील वशिष्ठ, कालीचरन कोरी, हरीश माहेश्वरी, भगत सिंह चौहान, देववृत सिंह चौहान, सौरव ठाकुर, रामू पंडित ओमवीरदरोगा, मुकेश कश्यप, टिंचू राठौर, राहुल शर्मा, दीपांशु महेश्वरी, प्रशांत अग्रवाल, वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिसबल मुस्तैद रहा। आज गुरुवार को नवरात्रों का समापन होगा। इस मौके पर घर-घर कन्या-लांगुरों को जिमाकर उपवास का समापन किया जायेगा।