रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

जट्टरी। कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर बाइक लूट की सूचना पर पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो मामला लूट का न होकर फाईनेंस कंपनी के कर्मियों द्वारा बाइक ले जाने का निकला। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

बुधवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ की संजय काॅलोनी निवासी कन्हैया पुत्र विनोद कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूप को बाइक लूट की सूचना दे दी। बाइक लूट की सूचना पर पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से जानकारी की। जिसमें मामला किस्त न चुकाने पर फाईनेंस कर्मियों द्वारा बाइक ले जाने का मामला निकला। जिस पर पुलिस राहत की सांस ली।

———-

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

जट्टारी। कस्बा में जरतौली मोड़ पर घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामले में पवन पुत्र किशन सिंह ने थाना में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम को उसकी बाइक घर के बाह खड़ी हुई थी। वापस आने पर देखा तो उसे बाइक गायब मिली। उसने बाइक को काफी तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस आस-पास लगे सीसीटीबी कैमरों को चैक करने के साथ जांच में जुटी हुई है।

————

गोदाम का ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी

जट्टारी। कस्बा में अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित सांई काॅम्प्लेक्स में धूपबत्ती-अगरबत्ती के गोदाम का ताला तोड़कर चोर नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह आस-पास के दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तब घटना की जानकारी हो सकी।

कस्बा के मनोज पुत्र वेदराम का शीला देवी धर्मशाला के पास सांई कॉम्प्लेक्स में धूपबत्ती व अगरबत्ती का गोदाम है। मनोज मंगलवार शाम को गोदाम बंद कर घर चले गए। रात्रि में चोर गोदाम का ताला तोड़कर गल्ले में रखे चालीस हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह आस-पास के दुकानदार जब अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर मनोज को जानकरी दी। दुकानदार ने जब दुकान खोलकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था, जबकि गल्ले में रखी नगदी गायब थी। जिस पर उनके होश उड़ गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। व्यापारी में कस्बा में लगातार हो रही चोरियों को लेकर रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों के अनुसार कस्बा में पिछले दिनों आधा दर्जन से अधिक चोरी हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस ने चोरी की घटनाओं को खोलने कर चोरों को पकड़ने की मांग की है। चौकी प्रभारी कपिल सोलंकी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!