रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, महिला समेत दो घायल

गभाना। हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी निवासी अकरम व मायविश शुक्रवार सुबह कार ने दिल्ली से मैनपुरी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास पहुंची तभी चालक अकरम काे नींद की झपकी आ गई। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, भाई-बहन घायल

गभाना। हाईवे पर कटरा मोड़ के पास राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रोरावर क्षेत्र के गांव अमरपुर कोडला निवासी विवेक कुमार शुक्रवार दोपहर में बहन नेहा के साथ बाइक से बुलंदशहर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर कटरा मोड़ के पास पहुंचे तभी सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में भाई-बहन गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!