रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि महरावल निवासी सोनवीर कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में पिछली कई तारीखो से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!