रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलुवा में सड़क किनारे बैठे दो लोगों को कार ने रौंदा, वृद्ध की मौत

गभाना। क्षेत्र के गांव कलुवा में सड़क किनारे बैठकर ताश के पत्ते खेल रहे दो लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

कलुवा में शुक्रवार दोपहर में एक खोखा के पास कुछ लोग सड़क किनारे बैठ कर ताश के पत्ते खेल रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने वहां बैठे 70 वर्षीय भूदेव सिंह व 55 वर्षीय प्रेमपाल सिंह रौंद दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने भूदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमपाल का उपचार जारी है। हादसे की खबर पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!