रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

UP BOARD- इंटरमीडिएट में राहुल व हाईस्कूल में गगन ने किया जिला टॉप

जिले का हाईस्कूल में 89.66 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में रहा 80.12 प्रतिशत परिणाम

अलीगढ़। यूपी बोर्ड का शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बालकों ने अपना परचम लहराया है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में इगलास के श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज के छात्र राहुल उपाध्याय ने 500 में से 485 (97 प्रतिशत) अंक हासिल कर प्रदेश में जहां पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं जनपद को टॉप किया है। इसी प्रकार हाईस्कूल की परीक्षा में विजयगढ़ के ज्वाला प्रसाद अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र गगन शर्मा ने 600 में से 581 (96.83) अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की 9 फरवरी से करीब 15 तक परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें अलीगढ़ में हाईस्कूल में कुल 54,473 पंजीकृत छात्रों में से 49,072 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 43,997 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 5,075 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए है। जिससे जिले का सफलता प्रतिशत 89.66 फीसदी रहा। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 81,776 छात्र पंजीकृत थे, इसमें से 47,323 ने परीक्षा दी और 97914 उत्तीर्ण हुए। जबकि 9,409 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। जिससे जिले का सफलता प्रतिशत 80.12 प्रतिशत रहा है।

यह हैं हाईस्कूल के जिला टॉप-10

क्रम रैंक नाम प्रतिशत स्कूल का नाम
1 1 गगन शर्मा 96.83 एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कालेज, विजयगढ़
2 2 गोपाल चौधरी 96. 67 श्रीविष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज, इगलास
3 3 दीक्षा शर्मा 96.50 भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कालेज
4 4 प्रेक्षा उपाध्याय 96.33 सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
5 5 जतिन कुमार 96.17 खुशी पब्लिक इंटर कालेज, पिसावा, गभाना
6 6 दीक्षा 96 श्रीमती विद्यावती इंटर कालेज, पलसेड़ा
7 7 नेहा शर्मा 95.83 भगवती सरला पालीवाल इंटर कालेज
8 7 नवीन कुमार 95.83 आदर्श लगसमा इंटर कालेज, कैंमथल
9 8 दीपा शर्मा 95.67 श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज, गभाना
10 8 मानवेंद्र कुमार 95.67 शंकरानंद इंटर कालेज, बेसवां
11 8 प्राची शर्मा 95.67 गोल्डन बर्ड इंटर कालेज, पिसावा, गभाना
12 9 मोहिनी यादव 95.50 एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कालेज, विजयगढ़
13 10 साक्षी 95.33 भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कालेज
14 10 प्रियांशी कुमारी 95.33 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, अतरौली

यह हैं इंटरमीडिएट के टॉपर

क्रम रैंक नाम प्रतिशत स्कूल का नाम
1 1 राहुल उपाध्याय 97 श्रीविष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज, इगलास
2 2 लवित कुमार 96.40 एसपी इंटर कालेज, पलसेड़ा
3 3 वर्षा तोमर 95.60 विक्रम सेवा सदर इंटर कालेज, पिसावा, गभाना
4 3 हरेंद्र सिंह 95.60 एसबीएलबीआईसीपी मुकीमपुर
5 4 जयश 95.40 पीएस इंटर कालेज, जट्टारी
6 4 प्रवीण कुमार 95.40 एसडीएस इंटर कालेज, मिश्रिया हस्तपुर, इगलास
7 4 अनुराधा वर्मा 95.40 सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
8 4 भविष्या सारस्वत 95.40 एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कालेज, विजयगढ़
9 5 वेदिका शर्मा 95.20 इंडियन पब्लिक इंटर कालेज, सूतमिल
10 5 सलोनी  95.20 श्रीमती विद्यावती इंटर कालेज, पलसेड़ा
11 6 सुधांशु  94.80 डीएसएसएम इंटर कालेज, कासिमपुर
12 7 शोभित भूषण 94.40 इंडियन पब्लिक इंटर कालेज, सूतमिल
13 7 अनुष्का 94.40 सर्वोदय इंटर कालेज, पलसेड़ा
14 7 कुनाल शर्मा 94.40 खुशी पब्लिक इंटर कालेज, पिसावा, गभाना
15 8 बबली राघव 94.20 गांधी इंटर कालेज, चंडौस, गभाना
16 9 ध्रुव यादव 94 नेशनल पब्लिक इंटर कालेज, एटा बाईपास
17 9 मंजीत 94 के एंड एसआरएम इंटर कालेज, अतरौली
18 9 वर्षा  94 डिमांड इंटर कालेज, महरालव, पंजीपुर
19 10 आरती 93.80 विक्रम सेवा सदन इंटर कालेज, पिसावा, गभाना
20 10 प्रतिभा सिंह 93.80 श्री कल्याण इंटर कालेज, वीरपुरा, गभाना

error: Content is protected !!