रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आग में 20 बीघा गेहूं की फसल व भूसा के अवशेष जलकर हुए राख

गभाना। क्षेत्र के गांव जखौता में अज्ञात कारणों से लगी आग में दाे किसानों की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल व भूसा बनाने के अवशेष जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे में आग को बुझाया।

क्षेत्र के गांव जखौता में शनिवार दाेपहर को राजा चौहान के खेतों में कटे पड़े लांक में अचानक से आ लग गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने का भरसक प्रयास करने लगे। लेकिन आग ने तेज हवाओं के झाैंकों के साथ ही बिकराल रूप धारण करते हुए पड़ौस की मीना देवी के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस व गभाना फायर स्टेशन को दे दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक किसान राजा चौहान का दस बीघा गेंहूं का लांक व मीना देवी का करीब दस बीघा गेहूं बनाने का अवशेष जलकर राख हो गया। मामले में पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!