पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस समेत किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान कस्बा में रोडवेज बस स्टैंड के पास से एक युवक को अवैध तमंचा-कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रही थी। तभी कस्बा गभाना में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल उर्फ निक्की निवासी लाखा बाजार बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।