रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में लांक निकालने के दौरान कटर की चपेट में आया मजदूर, मौत

गभाना। कस्बा में किसान के खेत पर गेहूं का लांक निकालने के दौरान एक मजदूर कटर (थ्रैसर) की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को उपचार को मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हादसे के बाद मृतक मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी 40 वर्षीय रिंकू सिंह पुत्र भरत सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का लालन-पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर में वह अन्य लोगों के साथ गांव के ही एक किसान के खेतों पर गेहूं का लांक निकाल रहे थे। इसी दौरान रिंकू किसी तरह से थ्रैसर की चपेट में आ गए और उनका पैर कट गया। वहां मौजूद लोगों ने थ्रैसर को बंद कर घायल मजदूर को आनन-फानन में उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!