रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

देश की संपत्ति लूटना अपना अधिकार मानती है कांग्रेस : पीएम मोदी

– अलीगढ़ व हाथरस की जनता से पीएम ने पहले मतदान फिर जलपान का किया आह्वान

-अलीगढ़ व हाथरस प्रत्याशी के समर्थन में पीएम ने नुमाइश ग्राउंड में जनसभा को किया संबोधित

अलीगढ़। अलीगढ़ लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व हाथरस लोकसभा सीट के प्रत्याशी अनूप प्रधान के समर्थन में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाजपा के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। पीएम ने अपनी सरकार की पिछली उपलब्धियों को गिनाते हुए इंडी गठबंधन, कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अलीगढ़ व हाथरस की जनता से 26 अप्रैल को मतदान उत्सव में अपनी सहभागिता निभाते हुए पहले मतदान फिर जलपान का आह्वान किया।

अलीगढ़ की जनता ने भाई-भतीजावाद की फैक्टरी पर लगाया ताला

पीएम मोदी करीब सोमवार को करीब 1 बजकर 58 मिनट पर मंच पर पहुंचे। उन्होंने 2 बजकर 14 मिनट पर राधे-राधे से संबोधन की शुरूआत करते हुए बोलने के लिए मौजूदा जनता से इजाजत मांगी। उन्होंने कहा कि “जब मैं पहली बार अलीगढ़ आया था, तो मैंने आपसे भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरियों को बंद करने के लिए कहा था। तुमने उन्हें इतना कसकर बंद कर दिया कि दोनों शहजादे भी चाबी नहीं ढूंढ सके। आज, मैं अलीगढ़ और हाथरस के लोगों से आग्रह करने के लिए वापस आया हूं। आपके पास बेहतर भविष्य और विकसित भारत की कुंजी है। अब समय आ गया है कि हम अपने देश को गरीबी, भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति से मुक्त करें।हत्या व गैंगवार सपा सरकार का था ट्रेडमार्क

पीएम ने कहा कि पहले बॉर्डर पर गोली गोलियां चलती थी, आए दिन हमारे वीर सपूत शहीद होते थे, तिरंगे में लिपटकर उनका पार्थिव शरीर घर लौटा था। पहले आए दिन आतंकी बम धमाके करने के साथ सीरियल ब्लास्ट करते रहते थे, लेकिन अब नहीं है। आप अपने परिवार वालों से पूछना कि पहले टीवी पर विज्ञापन आता था कहीं पर भी कोई अनजान लावारिस चीज दिखाई दे, उसको मत छूना और पुलिस को जानकारी देना। पहले रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर इस प्रकार की एनाउंस होते थे। पहले कोई लावारिस वस्तु से बम ब्लास्ट होता था और निर्दोष की मौत होती थी। यह मोदी योगी का करिश्मा है अब ऐसा नहीं होता है। धारा 370 के तहत, अलगाववादी फोर्स पर पत्थर फेंकते थे। भाजपा सरकार से पहले अलीगढ़ में भी दंगा होते थे, कर्फ्यू एक दैनिक समस्या थी, पड़ोस के जिले के लोग हाल-चाल लेते थे कि मैं आ जाऊं की ना आऊं। अब इन सब पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विराम लगाकर दिखाया है। दंगे, हत्या, गैंगवार सपा सरकार का ट्रेडमार्क था। यही उनकी राजनीति की पहचान थी। एक समय हमारी बहन बेटियां घर से बाहर निकल नहीं पाती थी, योगी जी के शासन के तहत, शांति शासन करती है, और हमारी बहनें और बेटियां बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से चलती हैं।

कांग्रेस-सपा ने मुसलमान के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया

पीएम ने कहा कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और मुसलमानों के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया। तीन तलाक से बहन बेटियों का जीवन बर्बाद हाे रहा था। अब मोदी ने तीन तलाक पर कानून बनाकर उनका मुंह बंद कर दिया। हज जाने के लिए कोटा में मारामारी होती थी, उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से हज कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था। आज न केवल भारत का हज कोटा बढ़ा है बल्कि वीज़ा नियम भी आसान बनाये गये हैं। पहले मुस्लिम माता- बहन अकेली हज करने नहीं जा सकती थी। अब मुस्लिम माता बहन अकेली हज जा सकती हैं वह सब मुझे आशीर्वाद दे रही है।आपकी वोट ने मुफ्त राशन व घर दिलाया

पीएम ने कहा कि राशन मिल रहा है, घर मिल रहा है, मुफ्त इलाज मिल रहा है। यह सब किसने किया? आप मोदी कह रहे हैं, लेकिन यह सब संभव हुआ आपकी वोट ने, आप इस पुण्य के हकदार है। उन्होंने कहा कि दस साल में मैंने जो कुछ किया वो ट्रेलर है, अभी हमें और भी काम करना है। जब में इतनी सारी बातें बताता हॅूं तो सपा-कांग्रेस वालों को समझ ही नहीं आता कि यह क्या कह रहे हैं। पहले यह लोग तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करते थे। अब यह लोग कदम भी नहीं मिला पा रहे हैं।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर

उन्होंने कहा कि आज मुझे अलीगढ़ और देश के लोगों को कांग्रेस और भारतीय गठबंधन के खतरनाक इरादों के बारे में चेतावनी देनी चाहिए। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की नजर आपकी मेहनत की कमाई और संपत्ति पर है। कांग्रेस नेता ने खुले तौर पर घोषणा की है कि अगर वे सत्ता में आते हैं, तो वे हर किसी की कमाई और संपत्ति की जांच करेंगे, यहां तक कि महिलाओं के पास कितना सोना है, कर्मचारियों के पास कितनी एफडी है और किसानों के पास कितनी जमीन है। वे अपने द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर, उचित समझे जाने पर संपत्ति और धन को जब्त करने की योजना बनाते हैं। यह साम्यवादी विचारधारा के समान है, जिसने कई देशों को बर्बाद कर दिया है।’ अब वे इस नीति को भारत में लागू करना चाहते हैं। वे आपकी मेहनत की कमाई और संपत्ति पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। इन परिवार-उन्मुख राजनेताओं ने लोगों को लूटकर अकूत संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कभी भी अपना धन गरीबों के साथ साझा नहीं किया। अब उनकी नजर लोगों की संपत्ति पर है।कांग्रेस लोगों का धन लूटना, देश की संपत्ति लूटना मानती है अधिकार

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, इंडी गठबंधन के सदस्य निराश हैं, भविष्य की ओर देखने को तैयार नहीं हैं। वे सवाल करते हैं कि मैं विकसित भारत या हमें तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की बात क्यों करता हूं। उन्हें केवल अपने परिवार और सत्ता के लालच की परवाह है।

‘कांग्रेस लोगों का धन लूटना, देश की संपत्ति लूटना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है। हर रक्षा खरीद में भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस यहां कभी रक्षा गलियारा नहीं बना सकती थी। लेकिन अब हमारा उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर सेना का एक बड़ा केंद्र बन रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही हमने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप निर्यात की थी। आने वाले दिनों में इन घातक ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण भी उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।

आलू, टमाटर, प्याज किसानों के लिए भंडारण क्लस्टर स्थापित होगा

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आपके काम को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद पहल का समर्थन कर रही है। चाहे वह अलीगढ़ के ताले हों, हाथरस की हींग, धातु उद्योग, कपड़ा उद्योग या गुलाल उद्योग, भाजपा सरकार हर क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यहां कृषि और किसानों दोनों को सशक्त बनाने वाली की बात कहीं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आलू, टमाटर और प्याज किसानों के लिए विशेष भंडारण क्लस्टर स्थापित करने का भी वादा किया है, जिससे अलीगढ़ के किसानों को बहुत फायदा होगा।अलीगढ़ की धरती ने बाबू जी कल्याण सिंह व अशोक सिंद्यल जैसे नवरत्न दिए

उन्होंने कहा कि इस धरती ने बाबूजी कल्याण सिंह अशोक सिंघल जैसे नवरत्नों को दिया है। उन्होंने खेरेश्वर मंदिर का भी जिक्र करते हुए कहा की  राम मंदिर के नाम पर विपक्ष की नींद उड़ जाती हैं। 70 साल से लोग विरोध कर बैठ गए, यह मोदी क्या है कोर्ट का आदेश भी आ गया राम मंदिर की स्थापना भी हो गई और राम मंदिर भी बन गया। इन लोगों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी लौटा दिया था।

विकसित भारत बनाने को भाजपा को करें वोट

पीएम ने अलीगढ़ व हाथरस के लोगों से आह्वान किया कि अब एक विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें भारत में एक मजबूत सरकार की आवश्यकता है। इसके लिए आपको भाजपा को वोट देना होगा। हमको मतदान के दिन बूथ जीतना है। मतदान के दिन लोकतंत्र का उत्सव मनाएं। अापको अलीगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व हाथरस में अनूप वाल्मीकि को प्रचंड बहुमत से जितना होगा। आप सतीश या अनूप के लिए जो कमल का बटन दबाएंगे, वह मोदी के लिए जाएगा। मैं मोदी के लिए वोट मांगने आया हूॅं। अाप लोगों को मेरा पर्सनल एक काम करना होगा। घर-घर जाकर बताना है कि मोदी जी अलीगढ़ आए थे और आपके लिए राधे-राधे और प्रणाम कह कर गए हैं। उन्होंने “पहले मतदान फिर जलपान करने का आह्वान किया है।

अलीगढ़ का ताला लगाकर मोदी काे तीसरी बार पीएम बनाएं – सीएम योगी

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण में पूरे देश के अंदर 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया है। जिस प्रकार का एक उत्साह और उमंग जनता में दिखी है। उससे विपक्षी दलों का खाता नहीं खुलेगा। दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए भी इनका खाता नहीं खुलेगा। जिस सपा, बसपा और कांग्रेस ने आपको विकास से वंचित रखा, आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया। अब समय आ गया है, चुनाव के माध्यम से उनकी किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाकर पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं। उन्होंने अलीगढ़ से सतीश गौतम व हाथरस से अनूप वाल्मीकि के लिए वोट देने की अपील की। केवल कमल का फूल और मोदी को देखें।

 

 

error: Content is protected !!