रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आग से किसान की गेहूं की फसल जलकर हुई राख

गभाना। क्षेत्र के गांव महरावल नगलिया में मंगलवार रात में अज्ञात कारणों से लगी आग में किसान के खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

गांव के किसान प्रमोद पुत्र नेत्रपाल का खेत में करीब पांच बीघा गेहूं का लांक रखा हुआ था। देर रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई और सारा लांक जल गया। बुधवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचा तो महीनों की मेहनत राख में बदली देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। आग में सारी फसल जल जाने से किसान को परिवार का भरण-पोषण करने की चिंता सता रही है। मामले में पीड़ित किसान ने शासन-प्रशासन से मदद को गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!