पुलिस ने कटरा मोड़ से दो लोगों को चोरी की बाइक समेत किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कटरा मोड़ के पास से दो लोगों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएसआई केपी सिंह के अनुसार शनिवार को वह एसआई राजवीर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाईवे पर कटरा मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें बुलट (बाइक) सवार दो युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने सचिन व अंशू सिंह निवासीगण बादालौ थाना अरनियां जनपद बुलंदशहर बताया। बाइक से संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। जांच करने पर पता चला कि पकड़ी गई बाइक चोरी की है। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।