रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि कस्बा के रामपुर निवासी महताब खां कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में पिछली कई तारीखोंं से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!