रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना टोल प्लाजा पर अचेत हालत में पड़ा मिला वृद्ध, अस्पताल में कराया भर्ती

गभाना। टोल प्लाजा पर राहगीरों को एक वृद्ध अचेत हालत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

शनिवार सुबह राहगीरों को गभाना टोल प्लाजा के पास एक वृद्ध अचेत हालत में पड़ा दिखाई दिया। जिस पर लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से वृद्ध को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने वृद्ध को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि वृद्ध अभी तक पूरे होश में नहीं है। वह अपना नाम चरन सिंह निवासी खुर्जा जनपद बुलंदशहर के अलावा कुछ नहीं बता पा रहा है। होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा वह कहां से कहां जा रहा था और उसके साथ क्या घटना घटित हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!