रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन ने किया राखी के सपनों को साकार, लिया कन्यादान

– पाली मुकीमपुर की बिटिया के सिर से बचपन में ही उठ गया था मां बाप का साया

– मामी ने दिया आसरा, अब हंसी खुशी हो सकेगी विदाई

अलीगढ़। समाज भले ही कितनी भी तरक्की का दावा करता हो, लेकिन लड़कियां आज भी पराई ही मानी जाती है। माता-पिता को भी बेटियाें की शादी की चिंता बिटिया के जन्म लेने से लेकर उसकी बढ़ती उम्र के साथ हमेशा सताती रहती है। इसमें परिवार के सामने उस समय और विपरीत परिस्थितियों सामने आ जाती हैं जब परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो या फिर बेटी के सिर से मां या बाप का साया उठ गया हो। ऐसे में परिजनों की यह चिंताएं व मुश्किलें और भी बढ़ जाती है। आर्थिक रूप से तंगी और पिता या मां का साया सिर से उठ जाने पर गभाना का कन्यादान सुमंगला फाउंडेशन इन बेटियाें के हाथ पीले कराने का बीड़ा उठाने का कार्य कर रहा है। फाउंडेशन अब तक जिले भर की 40 बेटियों का कन्यादान कर उनका घर बसाने में मदद कर चुका है। कन्यादान सुमंगला फाउंडेशन का यह कारवां लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

बचपन में उठा मां-बाप का साया, फरिश्ता बना फाउंडेशन

एक ऐसी ही कहानी अतरौली तहसील के पाली मुकीमपुर की रहने वाली राखी की है। राखी जब महज चार साल की थी तभी उसके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया। राखी के मामा कन्हैया उसे अपने साथ ले आए। हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, बाबजूद उन्होंने राखी का अपनी सगी बेटी से भी बढ़कर लालन-पोषण किया। उन्होंने बेटी राखी की शादी तय तो कर दी। दस मई को राखी की बरात भी आनी हैं। ऐसे में कन्हैया को आर्थिक तंगी के चलते बेटी की शादी करने और उसे डोली में बिठाकर उसकी ससुराल विदा करने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जब यह जानकारी गभाना के कैप्टन दुष्यंत सिंह के कन्यादान सुमंगला फाउंडेशन को हुई तो उन्होंने न सिर्फ कन्हैया व उनके परिजनों को हंसी-खुशी शादी कराने के लिए आश्वस्त किया, बल्कि रविवार को संस्था के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर बिटिया को आर्शीवाद देते हुए कपड़े समेत सारा घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया। संस्था के अध्यक्ष कैप्टन दुष्यंत सिंह ने मणिपुर में विषम परिस्थितियों में ड्यूटी पर होने के बाबजूद भी बिटिया राखी को सुखद दापंत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उधर फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल को ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने जमकर सराहा।

इस मौके पर चौ. अजय सिंह, ठा. धर्मेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, नितिन वर्मा, प्रवीन शर्मा, लोकेंद्र कश्यप बंटी, नखलेश्वर शर्मा, दीपक वर्मा, विवेक शर्मा पत्रकार, दुर्गेश गोयल, सुशील गुप्ता, पूर्व प्रधान सोनिया देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!