रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टेंट की दुकान में लगी आग, हजारों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

चंडौस। क्षेत्र रामनगर गंगेई मोड़ पर टेंट की दुकान में अज्ञात कारणों से आ लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा टेंट का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

क्षेत्र के गांव नगला जैत निवासी सुभाष बघेल रामनगर में गंगेई मोड़ पर टेंट की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम को हर दिन की तरह वह अपनी टेंट की दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात में अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। तभी वहां से गुजर रही यूपी डायल 112 की पीआरवी कर्मियों ने दुकान से धुंआ उठता देखा। जिस पर उन्होंने सूचना सूचना दुकान मालिक व फायर स्टेशन को दे दी। सूचना पर सुभाष व दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!