रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

गभाना। हाईवे पर गांव कटरा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जिन्हें उपचार को टोल रिलीफ टीम ने कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी निवासी सरफराज गुरुवार की देर शाम को बेटा अरमान के साथ बाइक से गाजियाबाद से किसी काम से अलीगढ़ के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर गांव कटरा के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायल पिता-पुत्र को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!