रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तालानगरी में सरिया फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन मजदूरों की झुलसकर हुई मौत

- गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को मेडिकल काॅलेज में कराया भर्ती

अलीगढ़। हरदुआगंज की तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर दो में स्थित मनकामेश्वर सरिया फैक्टरी में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही फैक्टरी में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आग में झुलसकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पाकर डीएम विशाख जी, एसएसपी संजीव सुमन समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग को बुझाया।ब्वायलर फटने से आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम को सरिया फैक्टरी में अचानक जोरदार आवाज हुई। जिससे के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते फैक्टरी से आग की लपटें व धुंआ का गुबार उठने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने जैसे तैसे करके घायल हुए मजदूरों को बाहर निकाला और तत्काल रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मजदूरों को गंभीर हालत होने के कारण जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। अंदाजा लगया जा रहा है की ब्वायलर फटने से फैक्टरी में आग लगी है। तीन मजदूरों की हुई मौत, पांच घायल

फैक्टरी में आग की जानकारी मिलने पर अलीगढ़-हाथरस से दमकल की कई दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण वहां काम कर रहे सुभाष चौहान पुत्र कप्तान सिंह निवासी सुनामई रायपुर थाना जवां व सतीश भटौला जलाली (हरदुआगंज) की झुलसकर मौत हो गई। जबकि हरी बाबू निवासी हरदुआगंज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।  सुमित सोलंकी, पप्पू पाल, धर्मेंद्र निवासीगण हरदुआगंज गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।आग लगने के कारणों की हो रही जांच

डीएम विशाख जी ने बताया कि सरिया में फैक्टरी में लगी आग लगने के चलते दो लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि पांच लोग झुलस गए हैं। जिनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों को जानने में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!