भीषण गर्मी के चलते 15 जून तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने दिए निर्देश
अलीगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम विशाख जी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालयों की तरह 15 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, सामुदायिक आधारित गतिविधि, गृह भ्रमण एवं अन्य कार्य निर्धारित तिथियों में पूर्व की भांति ही संपादित होते रहेंगे।