रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए किया प्रदर्शन

इगलास। प्रांतीय आह्वान पर इगलास कस्बा स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कालेज के द्वार पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षण कार्य करने के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध किया। शिक्षकों व कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश सरकार राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल, पंजाब व छत्तीसगढ़ की तरह सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करे। प्रदर्शन करने वालों में संजय कुमार, दाताराम चक, केके पटेल, अमित कुमार, त्रिभुवन किशोर, रौनक सिंह, पुष्पकांत शर्मा, विकास यादव, दुर्गेश यादव, तरुण कुमार, सविता त्रिपाठी, ज्योति वर्मा, प्रवीन कुमार, सुनील सिंह, रामकुमार, हुकम सिंह, नीरज प्रताप सिंह, एसपी गौड़, सुनील कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!