एडीएम व एसडीएम ने सुनी समस्याएं

अलीगढ़। इगलास तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, एसडीएम भावना विमल व तहसीलदार डा. गजेंद्रपाल सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार मयंक गोयल, श्वेता जिंदल आदि थे।

वहीं गभाना तहसील में एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 25 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण करा दिया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। पुलिस से जुड़ी शिकायतें सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने सुनी। कार्यक्रम में तहसीलदार ऊषा सिंह, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, अजेंद्र तौमर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।