रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नशे से होती है आर्थिक व शारीरिक क्षति

इगलास। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में आज युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर सदैव नशे से दूर रहने के लिए आगाह किया गया। संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि नशे से मनुष्य को आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक क्षति होती है। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। वर्तमान समय में अज्ञानतावश या बुरी संगत के असर से शौक में बड़ी संख्या में बड़े और बच्चे नशे के आदी होते जा रहे हैं। यहां तक कि कम उम्र के बच्चे तो हर तरह के नशे की गिरफ्त में हैं और उस दलदल में फंसते ही जा रहे हैं। इससे उनकी सेहत और करियर पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। खपत अधिक होने से अवैध तस्करी भी जमकर हो रही है। हालांकि इसकी रोकथाम को कानून तो हैं लेकिन आम पब्लिक की जागरूकता के बगैर सब बेरंगत हैं। गांवों में बढ़ रहे आपसी झगड़ों और गृहक्लेश का सबसे मुख्य कारण ये नशाखोरी ही है और तो और सड़क दुघर्टनाओं का भी सबसे बड़ा कारण नशाखोरी ही है। हम सबको मिलकर नशामुक्त युवाराष्ट्र की स्थापना के लिए संकल्पित होना पड़ेगा और आज की अव्यवस्थित जीवन शैली में यह नितांत आवश्यक भी है क्योंकि नशाखोरी के पीछे अभिवावकों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। इस अवसर पर मास्टर बलवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, कान्हा, सचिन, गौरव, समरजीत सिंह, रवि कुमार, शरद आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!