रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मची खलबली

गभाना। क्षेत्र के गांव पिपलौठ में शनिवार की सुबह ग्रामीणों में उस समय खलबली मच गई जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों व पुलिस ने युवक को करीब एक घंटे तक मनाने के बाद उसे नीचे उतारा। युवक का परिजनों से विवाद हो गया था, जबकि वह शराब के नशे में था। जिसके चलते वह गुस्से में मोबाइल टावर पर सबसे ऊपर चढ़कर बैठ गया।

मिली जानकारी के अनुसार पिपलौठ निवासी 40 वर्षीय भारत पुत्र पूरन सिंह का शनिवार सुबह परिजनों से किसी बात से नाराज होकर गांव में लगे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया और सबसे ऊपर जाकर बैठ गया। जानकारी पर ग्रामीण व बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उसे समझाने लगे, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ और नीचे नहीं उतरा। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर इलाका पुलिस वदमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व ग्रामीणों ने टावर पर चढ़कर भारत को काफी समझाया, तब कहीं जाकर डेढ़ घंटे बाद वह टावर नीचे उतर आया।युवक के नीचे उतरने पर पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया था, काफी समझाने बुझाने के बाद उसे नीचे उतार लिया गया है।

error: Content is protected !!