रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुण्यतिथि पर यूसुफ मेहर को दी श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में स्वाधीनता संग्राम के दौरान साइमन गो बैक और अंग्रेजो भारत छोड़ो जैसे ज्वलंत नारों का उद्घघोष करने वाले गुमनाम सिपाही यूसुफ मेहर अली खान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष जतन चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद भारत को आजादी मिली थी। भगत सिंह, आजाद, राजगुरु, सुखदेव, महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे नाम इसके नायक बनकर उभरे और इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए। वहीं कुछ नाम गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो से गए। ऐसे ही आजादी के गुमनाम सिपाही थे यूसुफ मेहर अली। वकालत के दौरान उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक आर्टिकल लिखा। उन्होंने लिखा था कि ब्रिटिश शासक कुत्ते के समान है। इस अवसर पर राजकुमार चित्तौड़िया, वीरेंद्र सिंह, फीतू, नवीन कुमार, पिंटू, लोकेश सविता, सूरज, साधना आदि थे।

error: Content is protected !!