रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू ने मनाया 38वां स्थापना दिवस

इगलास। भाकियू (हरपाल गुट) की स्थापना की 38वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में एसएसपी लागू करने संबंधी मांग को प्रमुखता के साथ रखा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि 38 वर्ष पूर्व वकालत को छोड़कर किसानों की लड़ाई लड़ने का फैसला लेकर अराजनैतिक किसान संगठन बनाया था। दिन रात किसानों के हित में पूरे देश में संघर्ष जारी है। पैर में फैक्चर होने के बाद किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहा हूं। इस दौरान किसानों को कर्जा मुक्त करने, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके, प्रदेश सरकार द्वारा नलकूपों के बिल फ्री करने की घोषणा के साथ आदेश में यूनिट खपत की शर्त को हटाया जाए, ग्रामीण अंचल की टूटी फूटी सड़कों को सही कराया जाए तथा निराश्रित गौ वंश से किसानों व उनकी फसल की सुरक्षा की जाए आदि मांगे रखी गई। समारोह की अध्यक्षत डा. नरपति देव भारद्वाज व संचालन मध्य प्रदेश के किसान नेता नागेेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर शिवशंकर गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, हीरा सिंह, हरदयाल सिंह, गिर्राज स्वामी, सुग्रीव सिंह, धर्मवीर सिंह, छोटेलाल, औंकार सिंह, लक्ष्मीनारायन कौशिक, गोकुल चंद्र शर्मा, प्रभात कुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!