आर्यावर्त बैंक ने चलाया वसूली अभियान
इगलास। आर्यवर्त बैंक ने तहसील क्षेत्र में तहसीलदार उदयवीर सिंह व उप क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में सघन वसूली अभियान चलाया। वरिष्ठ प्रबंधक भीष्मेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मंगलवार को तहसीलदार व बैंक की संयुक्त टीम ने गांव बहादरपुर, बढ़ा खुर्द व कारस में बैंक के बड़े बकाएदारों के घर पर पहुंच कर उनसे वसूली प्राप्त की। उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने किसानों को समझाया कि बैंक से लिया गया कर्ज समय से अदा करें। जिससे उपभोक्ताओं की ऋण शाख बनी रहें। तहसीलदार ने बताया कि जिन खातों के बसूली प्रमाण पत्र जारी हो चुका है। वह किसान अमीन के माध्यम से अपनी वसूली शीघ्र जमा कर दें। इस अवसर पर प्रबंधक अजीत पैसल, रवि भाटिया, अमीन शीतल कुमार, श्यामसुंदर, सुधीर शर्मा, विष्णु शर्मा, विनोद कुमार आदि थे।