रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन दो अलग-अलग मामलों में कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मढ़ौला निवासी प्रमोद व भुकरावली निवासी नाहर सिंह कोर्ट में अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किए थे। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!