रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ओगर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत

गभाना। नेशनल हाईवे पर ओगर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

अोगर निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र चंद्रपाल शनिवार शाम को बाइक से गांव के ही साथी विकास पुत्र पूरन व ऋषिपाल पुत्र हरप्रसाद के साथ बाइक से गभाना से गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर ओगर मोड़ के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने विकास पुत्र चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि ऋषिपाल व विकास का उपचार जारी है। हादसे की खबर पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। विकास दो भाईयों में सबसे बड़ा था तथा अविवाहित था। वह मेहनत मजदूरी करके जीवन ज्ञापन करता था। इन दिनों वह खेतों में धान की पौध रोपने का काम कर रहा था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!