रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दहेज की खातिर महिला को घर से निकाला, पति ने दूसरी शादी रचाई

गभाना। थाना क्षेत्र के परतापुर की रहने वाली एक महिला ने पति पर दहेज की खातिर घर से निकाल देने व दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परतापुर निवासी चंचल पुत्री लाखन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी चार वर्ष पूर्व शादी खैर क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी सुनील पुत्र दलवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। जिस पर उसने गभाना थाना में पति सुनील व देवर अजय के खिलाफ दहेज व मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके बाद पिछले दो सालों से वह अपने मायका में रह रही है। आरोप है कि पति सुनील ने एक वर्ष पहले मंदिर में दूसरी लड़की से शादी कर ली है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!