रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में किया फेरबदल

अलीगढ़। एसएसपी संजीव सुमन ने कई थाना प्रभारियों के गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने व हरदुआगंज व अकराबाद में रिक्त चल रहे थानाध्यक्ष के पद को लेकर कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाब किया है।

इस क्रम में इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा को आरजीआरएस सेल प्रभारी से इंस्पेक्टर टप्पल, इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार को अपराध प्रभारी निरीक्षक सासनीगेट से इंस्पेक्टर लोधा, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को इंस्पेक्टर देहलीगेट से इंस्पेक्टर अकराबाद, इंस्पेक्टर विपिन कुमार को इंस्पेक्टर लोधा से इंस्पेटक्टर हरदुआगंज, इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह को इंस्पेक्टर टप्पल से इंस्पेक्टर महुआखेड़ा, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को अपराध प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन से इंस्पेक्टर देहलीगेट, इंस्पेक्टर राजीव कुमार को इंस्पेक्टर थाना सिविल लाइन से इंस्पेक्टर चंडौस, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सिविल लाइन बनाया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!