रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सेवानिवृत्त होमगार्ड के निर्माणाधीन मकान से चोरी कर ले गए चोर

लोधा। थाना क्षेत्र में गगन स्कूल के पीछे नई कॉलोनी में सेवानिवृत्त होमगार्ड के निर्माणाधीन मकान का ताला तो़ड़कर चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

गभाना क्षेत्र के गांव लोहपूठ निवासी धर्मवीर सिंह सेवानिवृत्त होमगार्ड हैं। वह क्षेत्र में गगन कॉलेज के पीछे नई कॉलोनी में मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार रात्रि धर्मवीर सिंह निर्माणाधीन मकान का ताला लगाकर गांव चले गए। शनिवार सुबह जब वह मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। जब वह अंदर गए तो जनरेटर का अल्टरनेटर व अन्य कीमती सामान गायब मिला। सूचना पर यूपी डायल- 112 की पीआरवी 742 पर तैनात पुलिसकर्मी व इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

error: Content is protected !!