रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बेटी की मौत, मां व चाचा घायल

अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बेटी की मौत हो गई, जबकि मां व चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हाे गया।

मिली जानकारी के अनुसार गभाना क्षेत्र के महरावल निवासी मानवेंद्र अपनी भाभी श्रद्धा व 17 वर्षीय भतीजी प्रिया पुत्री मेघ सिंह के साथ बाइक से दवा लेने के लिए अलीगढ़ आ रहे थे। तभी आरटीओ ऑफिस के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रिया की मौत हो गई। जबकि मानवेंद्र व उनकी भाभी श्रद्धा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!