रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विंडशील्ड पर ठीक तरह से नहीं चिपकाया फास्टैग तो देना होगा दोगुना टोल

- NHAI ने निर्बाध आवाजाही के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

रॉयल स्टार न्यूज डेस्क। राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर वाहन चालकों के निर्बाध आवाजाही सुनश्चित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विंडस्क्रीन पर फास्टैग जानबूझकर नही लगाने से रोकने के लिए NHAI(भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने कड़े कदम उठाए हैं। जो वाहन चालक अंदर से सामने की विंडस्क्रीन पर बिना फास्टैग चिपकाए टोल लेन में एंट्री करते हैं तो उनसे दोगुना शुल्क बसूला जाएगा।

एनएचआई की ओर से जारी सर्कुलर (परिपत्र) में कहा गया कि विंडस्क्रीन पर फास्टैग जानबूझकर नहीं लगाने से टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी होती है। जिससे अन्य वाहन चालकों व यात्रियों को राजमार्ग पर आने-जाने वालों को असुविधा होती है। “सभी यूजर्स शुल्क संग्रह एजेंसियों और रियायतकर्ताओं को सामने की विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाने की स्थिति में दोगुना यूजर फीस वसूलने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है।” अगर कोई वाहन इस दिशानिर्देश का पालन नहीं करता है तो उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा। जिसकी निगरानी टोलप्लाजा पर सीसीटीवी के जरिए रखी जाएगी। इतना ही नहीं उनके खिलाफ कर्रवाही भी की जाएगी।

सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी

एनएचएआइ ने कहा कि सभी टोल प्लाजा पर इस संबंध में जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी और वाहन चालकों को दंड के बारे में सूचित किया जाएगा। जिन वाहनों पर फास्टैग चिपका नहीं होगा, उन वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। कोई भी फास्टैग जो मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित वाहन पर नहीं लगाया गया है, वह यूजर फीस प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC)लेन-देन का हकदार नहीं होगा और साथ ही उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

एजेंसियां सुनिश्चित करें विंडशील्ड पर लगे हों फास्टैग

प्राधिकरण ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों और अन्य एजेंसियों से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करें कि चालक विंडशील्ड पर इसे अच्छी तरह से चिपकाएं। वर्तमान में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग एक हजार टोल प्लाजा हैं, जो 45,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों से टोल एकत्र करते हैं। आठ करोड़ से अधिक वाहनों द्वारा फास्टैग का उपयोग करने के चलते इलेक्ट्रानिक टोल संग्रह प्रणाली में क्रांति ला दी है।

फास्टैग नहीं चिपके होने पर होगी होगी ये कार्रवाही

फास्टैग नहीं लगाने पर दोगुना शुल्क वसूलने की यह पहल टोल संचालन को और अधिक कुशल बनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

फास्टैग होने के बाद भी देना होगा दोगुना चार्ज

1- यदि फास्टैग वाहन की विंडशील्ड पर परमानेंट नहीं चिपकाया गया होगा।

2- यदि फास्टैग को अस्थायी रूप से सेलो टेप द्वारा चिपकाया गया हो।

3- यदि वाहन चालक द्वाराफास्टैग को हाथ में लेकर इस्तेमाल किया गया हो।

फास्टैग नए नियम, एनएचएआई, विंडशील्ड, टोल शुल्क, राष्ट्रीय राजमार्ग, टोल प्लाजा

error: Content is protected !!